ई-रिक्शा महिला चालक का कारनामा, वृद्ध ने बहादुरी दिखाते बचाई अपनी जान

Edited By Sunita sarangal,Updated: 16 Apr, 2026 06:19 PM

bathinda crime

सड़क पर जा रही ई-रिक्शा की महिला चालक ने उसे जाने के लिए पूछा तो उसने बताया कि वह बैंक से लोन के बारे पता करने गया था।

बठिंडा(परमिंद्र): स्थानीय संतपुरा रोड पर एक ई-रिक्शा चालक महिला ने एक दिव्यांग वृद्ध से 7 हजार रुपये की नकदी छीन ली। इस दौरान जब महिला ऑटो लेकर फरार होने लगी तो हड़बड़ी में ऑटो पलट गया जिससे उक्त वृद्ध भी जख्मी हो गया। इस दौरान लोग एकत्र हो गए व महिला चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं घायल वृद्ध को सहारा जनसेवा के वर्करों ने सिविल अस्पताल पहुंचाया।

मामले की जानकारी देते घायल वृद्ध परमजीत सिंह पुत्र सुखदेव सिंह निवासी भगता ने बताया कि वह स्टेट बैंक ऑफ इंडिया हाजीरतन से बाहर निकला था। सड़क पर जा रही ई-रिक्शा की महिला चालक ने उसे जाने के लिए पूछा तो उसने बताया कि वह बैंक से लोन के बारे पता करने गया था। महिला चालक ने उसे लालच दिया कि वह उसे सस्ते ब्याज पर लोन दिलवा देगी। ऐसा कहकर उसने वृद्ध को ऑटो में बिठा लिया व उसे संतपुरा रोड नहर के नजदीक ले आई। इस दौरान महिला ने ऑटो में पीछे बैठे वृद्ध से हाथापाई करते हुए जेब से 7 हजार रुपये निकाल लिए व उसे नीचे उतारने लगी।

इसी दौरान उसने ऑटो भगाने की कोशिश की लेकिन वृद्ध ने ऑटो का हैंडल पकड़ लिया व ऑटो पलट गया। इस हादसे में वृद्ध जख्मी हो गया। लोगों ने मौके पर पहुंचकर महिला चालक को काबू करके उसे पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस मामले में अगली कार्रवाई कर रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!