केस का भय दिखा 15 हजार रिश्वत लेता सहायक सुपरिंटैंडेंट जेल काबू

Edited By Sunita sarangal,Updated: 29 Oct, 2020 09:52 AM

assistant superintendent jail arrested for bribe

सतविन्द्र सिंह पुत्र कृपाल सिंह निवासी गांव टहिना का भांजा जसकरण सिंह पुत्र बलदेव सिंह गांव रोड़ीकपूरा गत 16 मार्च को किसी मामले .....

फरीदकोट(राजन): माडर्न जेल के सहायक सुपरिंटैंडेंट हरबंस सिंह को केस दर्ज करने का भय दिखाकर 15 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए विजीलैंस ने रंगे हाथ काबू किया है।

सतविन्द्र सिंह पुत्र कृपाल सिंह निवासी गांव टहिना का भांजा जसकरण सिंह पुत्र बलदेव सिंह गांव रोड़ीकपूरा गत 16 मार्च को किसी मामले में केस दर्ज होने के बाद से जेल में बंद है। जसकरण को सहायक सुपरिंटैंडेंट ने सतविन्द्र से फोन पर बात करते पकड़ लिया और सतविन्द्र पर केस दर्ज करने का भय दिखाकर 15 हजार रुपए मांगे। 

इसके बाद सतविन्द्र सिंह ने डी.एस.पी. विजीलैंस अश्विनी कुमार से कम्प्लेंट की, जिसके बाद गौतम सिंगल सीनियर विजीलैंस अफसर फिरोजपुर रेंज के नेतृत्व में ट्रैप लगाकर 2 सरकारी गवाहों नवदीप सिंह एच.डी.ए. और किरणदीप सिंह एच.डी.ए. दफ्तर डिप्टी डायरैक्टर बागवानी की मौजूदगी में सहायक सुपरिंटैंडेंट जेल को सतविन्द्र सिंह से 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू कर लिया गया। आरोपी अधिकारी पर थाना विजीलैंस ब्यूरो में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!