संतरी से AK-47 छीन ASI ने खुद को गोलियां मारी, ड्रग रैकेट में हुआ था गिरफ्तार

Edited By swetha,Updated: 14 Aug, 2019 09:05 AM

asi arrested in drug racket shot himself

ASI अवतार  सिंह की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उनके किंग पिन को गिरफ्तार कर लिया है

अमृतसर(संजीव): हैरोइन तस्करी में गिरफ्तार पंजाब पुलिस के ए.एस.आई. अवतार सिंह ने एस.टी.एफ. सैल में तैनात संतरी से ए.के.-47 राइफल छीन खुद को गोलियां मार लीं। उसे गंभीर हालत में  निजी अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। 

ए.एस.आई. अवतार  सिंह की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उनके किंग पिन को गिरफ्तार कर लिया है जो उसे हैरोइन व जाली करंसी सप्लाई कर रहा था। जांच के दौरान इस बात के संकेत मिले हैं कि किंग पिन आतंकी संगठन के साथ जुड़ा हुआ है जबकि किसी भी अधिकारी ने इसकी पुष्टि नहीं की है। अवतार सिंह के शव को डैड हाऊस में रख दिया गया है और 15 अगस्त को उसका पोस्टमार्टम होगा। 
ए.एस.आई. अवतार सिंह द्वारा खुद पर गोलियां चला आत्महत्या करने के मामले में ज्यूडीशियल जांच शुरू हो चुकी है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!