पंजाब भाजपा के नए अध्यक्ष होंगे अश्वनी शर्मा

Edited By Mohit,Updated: 15 Jan, 2020 10:18 AM

ashwani sharma will be the new head of punjab bjp

भाजपा के पंजाब प्रदेश अध्यक्ष के लिए पूर्व विधायक अश्वनी शर्मा के नाम की सहमति बन गई है।

चंडीगढ़(शर्मा): भाजपा के पंजाब प्रदेश अध्यक्ष के लिए पूर्व विधायक अश्वनी शर्मा के नाम की सहमति बन गई है। केंद्रीय पार्टी हाईकमान शर्मा के नाम पर मोहर लगाने को तैयार हो गया है और बहुत जल्द उनके नाम का ऐलान हो जाएगा। पूर्व विधायक अश्वनी शर्मा पंजाब के पठानकोट जिले से ताल्लुक रखते हैं। शर्मा प्रदेश की राजनीति में अच्छी पकड़ रखते हैं और केंद्रीय भाजपा में भी इनकी पहुंच है।  

सूत्रों की मानें तो अध्यक्ष पद के चयन को लेकर चल रही रस्साकशी को खत्म करने में अहम भूमिका पार्टी के राष्ट्रीय सचिव तरुण चुघ की बताई जा रही है। वह खुद अध्यक्ष की दावेदारी में थे लेकिन दिल्ली चुनाव व पार्टी में कई बड़ी जिम्मेदारियां मिलने के कारण उन्होंने अपनी अनिच्छुकता व्यक्त की। सूत्रों की मानें तो तरुण चुघ द्वारा ही अश्वनी शर्मा का नाम अध्यक्ष पद के लिए आगे बढ़ाया गया। इसके बाद केंद्रीय हाईकमान को अध्यक्ष का चयन करने में आसानी हुई।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!