एयरपोर्ट तो एक बहाना है, अजी मोदी का काम तो पंजाबियों को लुभाना है

Edited By Updated: 11 Sep, 2015 01:26 PM

article

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अाज मोहाली में चंडीगढ़ हवाईअड्डे के अंतरराष्ट्रीय टर्मिनल का उद्घाटन करने पहुंचे। कयास लगाए जा रहे हैं कि एयरपोर्ट तो एक बहाना है, अजी मोदी का काम तो पंजाबियों को लुभाना है। अब अाप ये सोच रहे होंगे कि एयरपोर्ट का पंजाबियों...

चंडीगढ़ः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अाज  मोहाली में चंडीगढ़ हवाईअड्डे के अंतरराष्ट्रीय टर्मिनल का उद्घाटन करने पहुंचे। कयास लगाए जा रहे हैं कि एयरपोर्ट तो एक बहाना है, अजी मोदी का काम तो पंजाबियों को लुभाना है। अब अाप ये सोच रहे होंगे कि एयरपोर्ट का पंजाबियों से क्या लेना-देना?

इंतजार खत्म,पीएम मोदी ने किया इंटरनैशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन

जैसा कि सभी जानते हैं कि 2017 में पंजाब में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं जिसको लेकर नई सौगात की पेशकश ही मोदी को पंजाबियों के दिलों तक ले जाएगी। पंजाब के लोग बादल सरकार से कितना परेशान हैं ये तो पीएम मोदी बाखूबी जानते हैं। 

प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी पहली बार शहर पहुंचे है। मोदी की यह रैली कहीं न कहीं भाजपा के लिए राजनीतिक मायनों से भी फायदेमंद होगी। पंजाब में होने वाले चुनावों को देखते हुए प्रधानमंत्री मोदी कहीं न कहीं पंजाब के लोगों का मन पढ़ने यहां पहुंचे हैं।  

बीमार को अपना बनाएं, बीमारी ठीक हो जाएगीः मोदी

वहीं  प्रशासन की तरफ से पीएम के स्वागत के लिए शहर के मुख्य चौराहों पर स्वागत बोर्ड लगाए गए थे। सेक्टर-25 स्थित रैली ग्राउंड में होने वाली महारैली में पहुंचने वालों की संख्या में कोई कमी न रहे , इसके लिए चंडीगढ़ शिक्षा विभाग की ओर से 11 सितंबर को शहर के सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई थी।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!