बीमार को अपना बनाएं, बीमारी ठीक हो जाएगीः मोदी

Edited By Updated: 11 Sep, 2015 01:29 PM

article

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मोहाली में चंडीगढ़ हवाईअड्डे के अंतरराष्ट्रीय टर्मिनल का उद्घाटन किया।

चंढ़ीगढ़ः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हवाईअड्डे का उद्घाटन करने के बाद  पोस्ट ग्रैजुएट इंस्टीच्यूट ऑफ मैडीकल एजुकेशन एंड रिसर्च (पीजीआई) के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर भाग लेने के लिए पहुंचे।

इंतजार खत्म,पीएम मोदी ने किया इंटरनैशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन

इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि मैडीकल साइंस दिन-प्रतिदिन काफी विकसित हो रही है। मैडीकल साइंस में पहले की तुलना में कई बड़े बदलाव आए हैं व नई तकनीकों से बीमारी समझने में मदद मिल रही है। इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि बीमार को अपना बनाएं, बीमारी ठीक हो जाएगी।

एयरपोर्ट तो एक बहाना है, अजी मोदी का काम तो पंजाबियों को लुभाना है

मोदी ने आगे कहा ‘यहां जितने भी मैडीकल  छात्र मौजूद हैं मैं उनसे बस यही कहूंगा कि अच्‍छे से इस क्षेत्र का ज्ञान ले और डॉक्‍टर बनकर गरीब व कमजोर लोगों की मदद करें। ‘ पीएम मोदी ने आगे कहा यह वक्‍त बीमारी पर ध्‍यान देने का नहीं है बल्कि यह वक्‍त अपनी सेहत पर ध्‍यान देने का है।

इस मौके पर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री पी अशोक गजपति राजू, पंजाब के मुख्‍यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, उपमुख्‍यमंत्री सुखबीर सिंह बादल, हरियाणा के मुख्‍यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, पंजाब-हरियाणा के राज्‍यपाल कप्‍तान सिंह सोलंकी, चंढ़ीगढ़ की सांसद किरण खेर समेत कई बड़े मंत्री मौजूद थे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!