Edited By Sunita sarangal,Updated: 26 Feb, 2023 03:24 PM

जानकारी के अनुसार सौदागर अपने मोटरसाइकिल पर सवार होकर चंडीगढ़ की ओर जा रहा था।
कुराली: गांव सिसवां के नजदीक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो जाने का समाचार प्राप्त हुआ है। मृतक की पहचान सौदागर सिंह निवासी बनमाजरा के रूप में हुई है। वह फौज में सिपाही था और छुट्टी पर आया हुआ था। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार सौदागर अपने मोटरसाइकिल पर सवार होकर चंडीगढ़ की ओर जा रहा था। इस दौरान जब वह गांव फतेहगढ़ के नजदीक मोटरसाइकिल रोक कर फोन पर बात करने लगा तो पीछे से आ रही टाटा सफारी ने उसे टक्कर मार दी। इस टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने उसे स्थानीय सिविल अस्पताल में पहुंचाया लेकिन उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे पी.जी.आई. रैफर कर दिया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने वाहन चालक रणधीर सिंह के खिलाफ केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here