पंजाबी इंडस्ट्री से एक और दुखद खबर, मशहूर गायक की पत्नी का निधन

Edited By Kalash,Updated: 19 Oct, 2025 05:15 PM

another sad news from the punjabi industry

अचानक चले जाने से उनके प्रशंसकों में भी गहरा दुख है।

फरीदकोट (जगतार): प्रसिद्ध पंजाबी लोक गायक और लेखक बाबू सिंह मान की पत्नी गुरनाम कौर का निधन हो गया है। उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर फरीदकोट जिले के मराड़ गांव में किया गया। आपको बता दें कि गुरनाम कौर का 18 अक्टूबर को मोहाली में निधन हो गया था। इस संबंध में उनके बेटे अमितोज मान, जो पंजाबी सिनेमा के एक बेहतरीन अभिनेता और समाजसेवी हैं, ने एक पोस्ट शेयर कर जानकारी दी थी।

PunjabKesari

आपको बता दें कि बाबू सिंह मान पंजाबी लोक संगीत का एक बड़ा नाम हैं, जिन्होंने अपनी कलम से कई मशहूर गीत लिखे और गाए। उनकी पत्नी हमेशा उनके संगीत के सफर में उनकी साथी रहीं। गुरनाम कौर के अचानक चले जाने से उनके प्रशंसकों में भी गहरा दुख है। संगीत जगत के कई प्रसिद्ध गायकों और लेखकों ने गुरनाम कौर के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है और परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!