Edited By Urmila,Updated: 07 May, 2023 01:08 PM

जानकारी के अनुसार मृतक अंकुश मनकटाला पुत्र आत्मा राम निवासी मंडी गुरुहरसहाय पिछले कई वर्षों से कनाडा में रह रहा था।
गुरुहरसहाय (सुनील विक्की) : हलका गुरुहरसहाय के निवासी अंकुश मानकटाला (27) की कनाडा में भयानक बीमारी से मौत होने का दुखद समाचार मिला है। जानकारी के अनुसार मृतक अंकुश मनकटाला पुत्र आत्मा राम निवासी मंडी गुरुहरसहाय पिछले कई वर्षों से कनाडा में रह रहा था और 2 वर्ष पूर्व उसकी शादी हुई थी। भयानक बीमारी की वजह से अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और अंकुश मानकटाला की मौत हो गई।
जैसे ही यह दुर्भाग्यपूर्ण खबर परिवार और हलका गुरहरसहाय निवासियों को मिली तो चारों ओर शोक की लहर दौड़ गई। युवक अंकुश मानकटाला की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि मृतक अपनी पत्नी, माता-पिता व भाई को रोता बिलखता छोड़ गया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here