कनाडा बैठे गोल्डी बराड़ और गैंगस्टर लारेंस बिशनोई का एक और कांड आया सामने

Edited By Vatika,Updated: 20 Jul, 2021 11:12 AM

another case of goldi brar and gangster laurence bishnoi

जिले के कस्बा कोटकपूरा के मैन बाज़ार, शास्त्री मार्केट के कारोबारी सुमित कुमार पुत्र विजय कुमार के मोबाइल पर व्हाट्सएप्प

फरीदकोट: जिले के कस्बा कोटकपूरा के मैन बाज़ार, शास्त्री मार्केट के कारोबारी सुमित कुमार पुत्र विजय कुमार के मोबाइल पर व्हाट्सएप्प काल करके 50 लाख की फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। 

इस मामले में थाना सिटी कोटकपूरा में सुमित कुमार ने की शिकायत में बताया कि गत 18 जुलाई की शाम को उसके मोबाइल पर 1204 -8185 -156 नंबर से व्हाट्सएप्प काल आई, जिसमें बोलने वाले ने अपना नाम गोल्डी बराड़ बताते उससे 50 लाख रुपए की फिरौती मांगी।


उक्त ने बताया कि आरोपी ने उसे यह धमकी भी दी कि उसके गैगस्टरों के साथ संबंध हैं, इसलिए यदि फिरौती न दी तो वह उसे और उसके परिवार को जान से मार देगा या मरवा देगा। इस मामले में थाना सिटी पुलिस की तरफ से गोल्डी बराड़ उर्फ सतिन्दरजीत सिंह निवासी श्री मुक्तसर साहिब, गैंगस्टर लारेंस बिशनोई और 2 अन्य अज्ञात व्यक्तियों सहित 4 पर केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!