भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां का ऐलान, इस तारीख को थाने के सामने लगाएंगे पक्का मोर्चा

Edited By Kamini,Updated: 03 Mar, 2023 04:33 PM

announcement of bharti kisan union ekta ugraha

भारतीय किसान यूनियन एकता उग्राहा ने आज स्थानीय थाने के सामने संकेतिक रोष धरना देते हुए प्रदर्शन किया और पंजाब सरकार व पंजाब पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

भवानीगढ़ (कांसल): भारतीय किसान यूनियन एकता उग्राहा ने आज स्थानीय थाने के सामने संकेतिक रोष धरना देते हुए प्रदर्शन किया और पंजाब सरकार व पंजाब पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर जानकारी देते हुए वरिष्ठ उपाध्यक्ष मंजीत सिंह घराचों, राज्य प्रचार सचिव जगतार सिंह कालाझाड़, उपाध्यक्ष हरजीत सिंह महिला व ब्लॉक नेता हरजिंदर सिंह घराचों ने कहा कि स्थानीय थाने से जुड़े कई किसानों के मामलों को लंबे समय से पुलिस प्रशासन द्वारा जानबूझ कर नजरंदाज किया जा रहा है।

किसानों को न्याय नहीं मिलने के विरोध में आज संगठन ने स्थानीय थाने के सामने धरना प्रदर्शन किया और पुलिस को अल्टीमेटम दिया कि अगर पुलिस इन मामलों में किसानों को न्याय नहीं देती है और दोषियों को गिरफ्तार नहीं करती है, फिर संगठन 11 मार्च से थाने का घेराव कर थाने के सामने पक्का मोर्चा लगाकर धरना देगा। इससे पहले भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां  ब्लाक भवानीगढ़ की बैठक वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनजीत सिंह घराचों के नेतृत्व में भवानीगढ़ पार्क में हुई‌। जिसमें राज्य प्रचार सचिव जगतार सिंह कालाझाड़ ने विशेष रूप से भाग लिया और नेताओं ने बताया कि आने वाली 8 तारीख को संगठन द्वारा बरनाले की अनाज मंडी में महिलाओं का विशाल इकट्ठ करके महिला दिवस मनाया जाएगा। 

इसके संबंध में गांवों में ब्लॉक नेताओं की 3 अलग-अलग टीमें बनाई जाएंगी और मां-बहनों को बरनाले रैली में शामिल होने के लिए लामबंद किया जाएगा और कालाझाड़ ने कहा कि पंजाब सरकार नई कृषि नीति बनाने का दावा कर रही है। उस विषय पर भी राज्य कमेटी सरकार के साथ बैठक कर पंजाब में कैसी खेती हो कृषि नीति का प्रारूप तैयार कर दिया गया। जिस पर सरकार ने कहा कि 31 मार्च से पहले बनने वाली कृषि नीति में ये मांगें जरूर मिलेंगी। इस मौके पर ब्लॉक नेता हरजिंदर सिंह घराचों, बलविंदर सिंह घनौड़, जगतार सिंह लड्डी, चमकौर सिंह लड्डी, गुरचेत सिंह भट्टीवाल कलां, लाडी बखोपीर सहित गांव की एकियो के तमाम नेता मौजूद रहे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!