बैसाखी की खुशियां मातम में बदली! ब्यास दरिया में नहाते समय चाचा व भतीजे की मौ+त

Edited By Vatika,Updated: 15 Apr, 2026 01:19 PM

an uncle and nephew died while bathing in the beas river

बैसाखी के शुभ अवसर पर ब्यास दरिया में स्नान करने गए चाचा और भतीजे की डूब

सुल्तानपुर लोधी (धीर): बैसाखी के शुभ अवसर पर ब्यास दरिया में स्नान करने गए चाचा और भतीजे की डूबने से मौत हो गई, जिससे बुटाला गांव और आसपास के इलाकों में गहरा शोक फैल गया है।

ब्यास नदी में स्नान करते समय 2 युवक डूबे
ढिलवां पुलिस स्टेशन के प्रमुख दलविंदरबीर सिंह ने बताया कि दोपहर करीब 12 बजे सूचना मिली कि मांड बुटाला और चक्कोकी के बीच ब्यास नदी में स्नान करते समय 2 युवक डूब गए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और एन.डी.आर.एफ. व गोताखोर टीमों को सूचित किया गया। बचाव दल के अथक प्रयासों के बाद लगभग साढ़े 3 घंटे में दोनों युवकों के शव दरिया से निकाले गए।

युवाओं से की जा रही खास अपील
मृतकों की पहचान बटाला गांव के निवासी बूटा सिंह के पुत्र 22 वर्षीय रमनदीप सिंह और तरसेम सिंह के पुत्र 30 वर्षीय गुरुदेव सिंह के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, दोनों चाचा-भतीजे थे। पुलिस द्वारा कानूनी कार्यवाही पूरी करने के बाद, मृतकों के शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। पुलिस स्टेशन प्रमुख ने लोगों, विशेषकर युवाओं से अपील की है कि वे त्योहारों के दौरान नदियों या अन्य गहरे पानी वाले स्थानों में स्नान करने से बचें ताकि ऐसी दुखद घटनाओं से बचा जा सके।इस दुर्घटना ने बुटाला गांव और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैला दी है और पीड़ितों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की जा रही है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!