पराली जलाने पर लग सकता है 15 हजार रुपए का जुर्माना

Edited By Mohit,Updated: 12 Sep, 2019 07:36 PM

amritsar hindi news

राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण के आदेश अनुसार राज्य में धान की पराली को जलाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा हुआ है इसके.............

अमृतसरः राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण के आदेश अनुसार राज्य में धान की पराली को जलाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा हुआ है इसके बावजूद अगर कोई किसान पराली को जलाता है तो उसे ढाई हजार से लेकर 15 हजार रुपए तक का जुर्माना हो सकता है। पंजाब कृषि विभाग के सचिव काहन सिंह पन्नू और निर्देश डॉ सुतंतर कुमार ऐरी के दिशा-निर्देशों पर मुख्य कृषि अधिकारी डॉ दलबीर सिंह छीना ने किसानों से अपील की कि धान/बासमती की पराली को आग न लगाई जाए। 

उन्होंने बताया कि पराली जलाने पर दो एकड़ तक 2500 रुपए, दो से पांच एकड़ वाले किसान को पांच हजार और उससे अधिक जमीन पर पराली जलाने वाले किसान को 15 हजार रुपए तक का जुर्माना हो सकता है। इसके अलावा किसान के राजस्व रिकार्ड में रेड एंट्री की जाएगी तथा मिलने वाली सभी सरकारी सुविधाएं बंद कर दी जाएंगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!