अमृतसर एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप, Bangkok से आई Flight में...

Edited By Kalash,Updated: 10 Nov, 2025 05:52 PM

amritsar airport bangkok flight

मामले की जांच जारी है और अधिकारी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि

अमृतसर (नीरज): श्री गुरु रामदास अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (डीआरआई) की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बैंकॉक से आए दो यात्रियों से 48.75 करोड़ रुपये का गांजा बरामद किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, डीआरआई को पहले से ही पुख्ता खुफिया जानकारी मिली थी कि बैंकॉक से आने वाली एक फ्लाईट के जरिए नशीला पदार्थ लाया जा रहा है। टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों संदिग्ध यात्रियों के सामान की तलाशी ली, जिसमें उनके बैग में छिपा हुआ गांजा बरामद हुआ।

डीआरआई ने नशीला पदार्थ कब्जे में लेकर दोनों यात्रियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है और अधिकारी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि ये नशीला सामान किस गिरोह से जुड़ा था और पंजाब में कहां सप्लाई किया जाना था।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!