सड़क पर खड़े व्यक्ति को एंबुलेंस ने मारी टक्कर, हालत गंभीर

Edited By Kalash,Updated: 27 Apr, 2025 05:54 PM

ambulance hits man standing on road

फिरोजपुर रोड सर्विस लाइन पर खड़े एक व्यक्ति को प्राइवेट अस्पताल की एंबुलेंस ने लापरवाही दिखाते हुए ठोक डाला।

लुधियाना (तरुण): फिरोजपुर रोड सर्विस लाइन पर खड़े एक व्यक्ति को प्राइवेट अस्पताल की एंबुलेंस ने लापरवाही दिखाते हुए ठोक डाला। भीषण टक्कर से उक्त व्यक्ति गंभीर रुप से घयाल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल की पहचान वरुण जैन (41) निवासी जोशी नगर, हैबोवाल के रुप में हुई है।

घायल वरुण की पत्नी राधिका जैन ने बताया कि उसके पति की पी.ए.यू. गेट न 3 के निकट स्टेशनरी की दुकान है। 15 अप्रैल की रात्रि वह पति के साथ किसी कार्य से गई थी। उसका पति फिरोजपुर रोड स्थित सड़क किनारे एक जिम के बाहर सर्विस लाइन पर खड़ा था। जहां एक प्राइवेट अस्पताल की तेज रफ्तार एंबुलेंस ने उसके पति को जोरदार टक्कर मार दी। चालक बहुत ही तेज गति ओर लापरवाही से चला रहा था। टक्कर लगने के कारण उसका सड़क पर गिर पड़ा।

राधिका ने बताया कि घटना के बाद उसी एंबुलेंस में उसके पति को अस्पताल ले जाया गया परंतु अस्पताल ने करीब डेढ़ घंटे तक उपचार नही किया। थक -हार कर उसके पति को डी.एम.सी. अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़िता के अनुसार उसके पति का चूल्ला टूट गया है। सिर पर गंभीर चोंटे आई है। उसके पति की कई सर्जरी हुई है। जबकि थाना डिवीजन नंबर 5 की पुलिस इतने दिन तक उन पर कंप्रोमाइज करने का दबाव बना रही थी। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

IPL
Rajasthan Royals

Gujarat Titans

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!