Edited By Kamini,Updated: 07 May, 2025 09:42 AM

भारत सरकार के पाकिस्तान पर ऑपरेशन सिंदूर के तहत जहां स्कूल, कॉलेज व एयरपोर्ट्स को बंद कर दिए गए हैं। वहीं इसके तहत पंजाब में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
पंजाब डेस्क : भारत सरकार के पाकिस्तान पर ऑपरेशन सिंदूर के तहत जहां स्कूल, कॉलेज व एयरपोर्ट्स को बंद कर दिए गए हैं। वहीं इसके तहत पंजाब में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। बता दें कि, इस विशेष सैन्य अभियान के तहत, भारतीय वायु सेना (IAF) ने 6 मई 2025 की रात करीब 1:30 बजे पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में स्थित 9 आतंकी ठिकानों पर सटीक और योजनाबद्ध हवाई हमले किए।
वहीं अभी जानकारी मिली है कि, इसके चलते पंजाब सरकार के सभी प्रोग्राम रद्द कर दिए गए है। पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत व आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने आज पंजाब के सभी कार्यक्रम रद्द किए हैं। बता दें कि CM Mann व अरविंदर केजरीवाल ने आज सुबह 11 बजे शहीद भगत सिंह नगर और दोपहर 3 बजे जालंधर पहुंचना था। इस दौरान उनके द्वारा विलेज डिफेंस कमेटियों के साथ मीटिंग करनी थी।
पंजाब में सुरक्षा बढ़ाते हुए कभी स्कूलों में 3 दिन तक के छुट्टी कर दी गई है वहीं। किसानों ने अपना रेल रोको अंदोलन रद्द कर दिया गया है। पंजाब के पठानकोट, फाजिल्का, फिरोजपुर जिले के स्कूलों को अगले आदेशों तक बंद कर दिया है। वहीं एयरपोर्ट्स भी बैरिकेड्स लगाकर लोगों को वहां से वापस भेजा जा रहा है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here