पंजाब में मुफ्त राशन लेने वालों के लिए Alert, 30 जून से पहले कर लें ये काम नहीं तो...

Edited By Kamini,Updated: 19 Jun, 2025 11:26 AM

alert for those taking free ration in punjab

पंजाब में मुफ्त राशन लेने वालों के लिए अलर्ट जारी हुआ है।

पंजाब डेस्क : पंजाब में मुफ्त राशन लेने वालों के लिए अलर्ट जारी हुआ है। साहिबजादा अजीत सिंह नगर जिले में स्मार्ट राशन कार्ड योजना के तहत गेहूं का लाभ लेने वाले लाभार्थियों को अपने कार्ड में दर्ज सभी पारिवारिक सदस्यों का ई-केवाईसी करवाना जरूरी है, जो अब घर बैठे ही किया जा सकेगा। जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक डॉ. नवरीत ने लाभार्थियों से अपील की है कि वे ई-केवाईसी करवाना सुनिश्चित करें।

ई-केवाईसी करवाने की अंतिम तिथि 30 जून है, इसलिए उससे पहले इसे अवश्य करवा लें। ऐसा न करने पर राशन कार्ड धारकों को मिलने वाली मुफ्त गेहूं की सुविधा बंद हो सकती है। उन्होंने बताया कि अब सरकार ने 'मेरा ई-केवाईसी' ऐप के जरिए फेशियल रिकॉग्निशन शुरू कर दिया है। इससे लाभार्थी अपने स्मार्ट फोन के जरिए घर बैठे अपना और अपने पारिवारिक सदस्यों का ई-केवाईसी कर सकते हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!