गैं'गस्टर के नाम पर कारोबारी को फिरौती कॉल, न देने पर राणा बलाचौरी जैसा ...

Edited By Urmila,Updated: 28 Feb, 2026 04:14 PM

businessman receives ransom call in the name of gangster

पंजाब में एक बार फिर गैंगस्टरों के नाम पर फिरौती मांगने का सिलसिला तेज होता नजर आ रहा है। ताजा मामला मोहाली जिले के खरड़ क्षेत्र से सामने आया है।

मोहाली: पंजाब में एक बार फिर गैंगस्टरों के नाम पर फिरौती मांगने का सिलसिला तेज होता नजर आ रहा है। ताजा मामला मोहाली जिले के खरड़ क्षेत्र से सामने आया है, जहां एक कारोबारी को कथित तौर पर विदेशी नंबर से फोन कर 4 करोड़ रुपये की मांग की गई।

सूत्रों के अनुसार, कॉल करने वाले ने खुद को एक कुख्यात कौशल चौधरी गैंग से जुड़ा बताया और पैसे न देने पर राणा बलाचौरी जैसा अंजाम भुगतने की धमकी दी। आरोपी ने कारोबारी को डराने के लिए  राणा बलाचौरी जैसा अंजाम भुगतने की चेतावनी दी। घटना के बाद कारोबारी और उसके परिवार में दहशत का माहौल है। पीड़ित ने तुरंत पुलिस से संपर्क कर शिकायत दर्ज करवाई।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कॉल डिटेल्स और लोकेशन खंगाली जा रही है ताकि फोन करने वाले की पहचान की जा सके। अधिकारियों का कहना है कि मामले को संवेदनशील मानते हुए पीड़ित की सुरक्षा के लिए भी जरूरी कदम उठाए गए हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों तक पहुंचकर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!