Breaking : AAP में शामिल होने की चर्चाओं को लेकर अकाली नेता ने तोड़ी चुप्पी

Edited By Kalash,Updated: 18 Mar, 2024 04:54 PM

akali leader breaks silence on discussions about joining aap

अकाली दल के वरिष्ठ नेता और विधायक मनप्रीत सिंह अयाली ने आम आदमी पार्टी में जाने की चर्चाओं पर चुप्पी तोड़ दी है

पंजाब डेस्क : अकाली दल के वरिष्ठ नेता और विधायक मनप्रीत सिंह अयाली ने आम आदमी पार्टी में जाने की चर्चाओं पर चुप्पी तोड़ दी है। अयाली ने अकाली दल छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल होने की चर्चाओं को गलत बताया है। उन्होंने कहा कि न तो वह पार्टी छोड़ेगे और न ही सिद्धांत छोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि वह पार्टी के सच्चे सिपाही हैं। उनके बारे में जो चर्चाएं चल रही हैं वह गलत है, वह किसी कीमत पर अकाली दल नहीं छोड़ेंगे।    

PunjabKesari

इस दौरान अयाली ने यह भी स्पष्ट किया कि उन्हें कई मौके भी मिले पर इसके बावजूद उन्होंने पार्टी नहीं छोड़ी और व ही छोड़ेंगे। यहां यह भी बता दें कि मनप्रीत अयाली के अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल से मतभेद किसी से छिपे नहीं हैं। अयाली पार्टी की लीडरशिप के साथ न तो कहीं देखे गए हैं और न ही किसी मीटिंग में शामिल हो रहे हैं। इसके अलावा सुखबीर बादल द्वारा निकाली गई पंजाब बचाओ यात्रा में भी वह कहीं नजर नहीं आए पर एक बात साफ है कि अयाली ने अभी तक विरोधी पार्टी के किसी भी लीडर के साथ न तो छिप कर संपर्क किया है और न ही एजेंसियों की रेड का दबाव माना है।     

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!