श्रीनगर के लाल चौक में तिरंगा फहराने जा रहा लुधियाना का यूथ अकाली नेता गिरफ्तार

Edited By swetha,Updated: 23 Feb, 2019 11:24 AM

akali dal workers detained at srinagar lal chowk

पुलवामा आंतकी हमले में शहीद हुए सी.आर.पी.एफ. के जवानों को श्रद्धाजंलि देने के लिए श्रीनगर के लाल चौक में तिरंगा फहराने की कोशिश करने वाले अकाली नेता को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

श्रीनगर/लुधियाना(सियाल):पुलवामा आंतकी हमले में शहीद हुए सी.आर.पी.एफ. के जवानों को श्रद्धाजंलि देने के लिए श्रीनगर के लाल चौक में तिरंगा फहराने की कोशिश करने वाले अकाली नेता को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।   नेता की पहचान यूथ अकाली दल के उप-प्रधान दीपक शर्मा के तौर पर हुई है,जो लुधियाना के रहने वाले हैं। हालांकि पुलिस का कहना है कि लाल चौक श्री नगर का सबसे संवेदनशील इलाका है। ऐसे में सुरक्षा को ध्‍यान में रखते हुए अकाली कार्यकर्ता को हिरासत में लिया गया। बाद में उसे छोड़ दिया जाएगा। 

वहीं पुलिस का कहना है कि जम्मू-कश्मीर में कानून-व्यवस्था की स्थिति के मद्देनजर अकाली कार्यकर्ता को हिरासत में लिया गया है।उल्लेखनीय है कि अकाली दल के दोनों कार्यकर्ताओं ने 14 फरवरी को पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को सम्मान देने के लिए शहर में क्लॉक टॉवर तथा लाल चौक में राष्ट्रीय ध्वज फहराने की कोशिश की थी। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!