पंजाब में 10 पर AAP व 2 सीटों पर चुनाव लड़ेगी टकसाली पार्टी, 1 कैंडीडेट होगा साझा

Edited By Suraj Thakur,Updated: 02 Mar, 2019 11:18 AM

akali dal taksali and the aam aadmi party an alliance in punjab

अब अकाली दल टकसाली और आम आदमी पार्टी ने पंजाब  में गठबंधन कर लिया है।

चंडीगढ़। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पंजाब में सियासी समीकरण तेजी से बदलते जा रहे हैं। अब अकाली दल टकसाली और आम आदमी पार्टी ने पंजाब  में गठबंधन कर लिया है। बताया जा रहा है कि सूबे की 13 सीटों पर आम आदमी पार्टी ने 10 और टकसाली दल 2 सीटों पर चुनाव लड़ने पर सहमति जता दी है। जबकि आनंदपुर साहिब सीट पर दोनों पार्टियों का उम्मीदवार साझा होगा।PunjabKesari
पंजाब आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष भगवंत मान ने दोनों पार्टियों के बीच गठबंधन की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि एक दो दिन में गठबंधन का पार्टी की ओर से ऐलान कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि टकसाली पार्टी के अध्यक्ष रणजीत सिंह ब्रह्मपुरा, वरिष्ठ नेता सेवा सिंह सेखवां और पूर्व सांसद डॉ. रतन सिंह अजनाला से उनकी बातचीत हो चुकी है। मान ने कहा कि पंजाब की जनता कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल से ऊब चुकी है, और तीसरे विकल्प के रूप में एक मजबूत गठबंधन चाहती है। जिसके चलते आम आदमी पार्टी ने पंजाब में गठबंधन का विकल्प खुला रखा था। टकसाली नेता जल्द ही इस चुनावी रणनीति को लेकर अपनी कमेटी की बैठक करने वाले हैं। जिसके बाद गठबंधन को ऑफिशियली डिकलेयर कर दिया जाएगा।   
 

Related Story

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!