जहरीली हुई पंजाब की हवा , दिवाली के पटाखों से बठिंडा का AQI 1258 पर पहुंचा

Edited By Vatika,Updated: 09 Nov, 2026 09:53 AM

air in punjab turns toxic

दिवाली के त्योहार के बाद पंजाब की आबोहवा पटाखों के धुएं और पराली

चंडीगढ़: दिवाली के त्योहार के बाद पंजाब की आबोहवा पटाखों के धुएं और पराली जलाने के कारण बेहद प्रदूषित हो गई है। पटाखों से निकलने वाले धुएं के कारण जहरीले कण हवा में फैल गए हैं, जिससे लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है।

इस दौरान बठिंडा का AQI 1258 दर्ज किया गया, जो सबसे अधिक प्रदूषित रहा। इसके बाद फरीदकोट 1186 AQI के साथ दूसरे और दिल्ली 1034 AQI के साथ तीसरे स्थान पर रही। लुधियाना और मंडी गोबिंदगढ़ समेत पंजाब के कई शहरों में AQI 300 के पार दर्ज किया गया। इसके अलावा राज्य के कई अन्य शहरों में भी हवा की गुणवत्ता बेहद खराब रही।

पटाखों के धुएं के कारण पंजाब और चंडीगढ़ में अगले दिन भी हवा की गुणवत्ता खराब रहने की आशंका है। आसमान में धुएं की मोटी परत छाए रहने के आसार हैं। बता दें कि राज्य में पराली जलाने के 3,144 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं, जिससे हवा और ज्यादा जहरीली हो गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!