सिद्धू मूसेवाला की मौत के बाद उनके पालतू डॉग में छाई मायूसी, 3 दिन से नहीं खा रहे खाना

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 01 Jun, 2022 10:49 PM

after the death of sidhu musewala

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला जहां लोगों के दिलों में राज करते थे, वहीं सिद्धू ने अपनी जिंदगी में कई तरह के शौक पाल रखे थे। बता दें कि सिद्धू मूसेवाला को कुत्तों से बहुत लगाव था, इसलिए उन्होंने अपने घर में दो कुत्ते पाल रखे थे, जिनके नाम हैं, शेरा और...

मानसा : पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला जहां लोगों के दिलों में राज करते थे, वहीं सिद्धू ने अपनी जिंदगी में कई तरह के शौक पाल रखे थे। बता दें कि सिद्धू मूसेवाला को कुत्तों से बहुत लगाव था, इसलिए उन्होंने अपने घर में दो कुत्ते पाल रखे थे, जिनके नाम हैं, शेरा और बघीरा। जिनके साथ वे हमेशा खेलते और घूमते-फिरते थे, लेकिन अचानक सिद्धू की मौत के बाद इन कुत्तों में भी मायूसी का आलम छाया हुआ है, ये न तो खाना खा रहे हैं और न ही इधर-उधर घूमने जा रहे हैं, बस ऐसा लग रहा है जैसे ये सिद्धू मूसेवाला के इंतजार में है, कि वह आएगा और हमारे साथ खेलेगा और हमें घूमने-फिराने लेकर जाएगा। 
बता दें कि जिस दिन सिद्धू मूसेवाला की हत्या हुई, उसी दिन से इन कुत्तों ने खाना पीना छोड़ दिया है। खाना इनके बर्तनों में ऐसे ही पड़ा हुआ है। बेजुबान जानवरों के प्रति इतना लगाव से पता चलता है कि सिद्धू मूसेवाला एक नेक दिल इंसान थे। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!