Edited By Urmila,Updated: 13 May, 2023 06:14 PM

पुलिस ने उक्त मामलें में आरोपी पर मामला दर्ज करके अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।
फिरोजपुर (परमजीत सोढी): एस.टी.एफ फिरोजपुर रेंज के ए.आई.जी गुरप्रीत सिंह के दिशा निर्देशानुसार एसटीएफ फिरोजपुर स्टाफ ने 50 ग्राम हेरोइन सहित 1 तस्कर को गिफ्तार किया है। इस संबंध में एस.टी.एफ. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट तहत मामला दर्ज किया है। जानकारी अनुसार एस.आई. परमजीत सिंह ने साथी कर्मचारियों के साथ बीते दिन राजबीर सिंह उप कप्तान पुलिस एस.टी.एफ. फिरोदजपुर रेंज की देख-रेख में आरोपी प्रिंस उर्फ भुल्लर पुत्र जोगिन्द्र वासी कलोनी लेली वाला थाना सदर फिरोजपुर को गांव खलचियां जदीद से गिरफ्तार करके उसके कब्जे से 50 ग्राम हेरोइन बरामद की है। मामलें की जांच कर रहे परमजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने उक्त मामलें में आरोपी पर मामला दर्ज करके अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here