स्कूल के बाहर खड़ी छात्रा को अगवा कर आरोपियों ने रातभर किया रेप

Edited By Vaneet,Updated: 10 Oct, 2019 03:25 PM

accused raped after kidnapping student standing outside school

स्कूल के बाहर वैन का इंतजार कर रही छात्रा को अगवा कर अज्ञात स्थान पर बंधक बना रात भर उससे रेप ...

अमृतसर(संजीव): स्कूल के बाहर वैन का इंतजार कर रही छात्रा को अगवा कर अज्ञात स्थान पर बंधक बना रात भर उससे रेप करने के मामले में थाना लोपोके की पुलिस ने वरिन्द्र सिंह, सोनू, मनजीत कौर पर केस दर्ज किया है। 

पीड़िता ने शिकायत में बताया कि वह 10वीं कक्षा की छात्रा है, विगत दिवस छुट्टी के बाद स्कूल के गेट पर स्कूल वैन का इंतजार कर रही थी। तभी वरिन्द्र सिंह व सोनू मोटरसाइकिल पर आए और उसे कोई बात कहने का इशारा करने लगे, जब वह उनके पास गई तो आरोपियों ने उसे जबरन मोटरसाइकिल पर बिठाया और किसी गांव में स्थित एक घर में ले गए। जहां मनजीत कौर पहले से मौजूद थी, जिसने उसे व सोनू को एक कमरे में बंद कर दिया। रात भर आरोपियों ने उसे कमरे में बंधक बना रखा और सोनू ने उससे रेप किया। सुबह करीब 10:30 बजे आरोपी उसे छोड़ गए। जांच अफसर ए.एस.आई. दलजीत कौर का कहना है कि पीड़ित नाबालिगा के मैडीकल जांच करवाने की प्रक्रिया चल रही है। फिलहाल कोई आरोपी गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!