आरोपी पति राकेश कुमार केशा गिरफ्तार, प्रेमिका सपना नहीं लगी पुलिस के हाथ

Edited By Sunita sarangal,Updated: 09 Dec, 2019 09:40 AM

accused husband arrested

सल्फास निगलने से मीना की हुई मौत का मामला

जालंधर(महेश): देहात पुलिस के गांव पतारा में सल्फास निगल कर 32 साल की मीना कुमारी पुत्री बलविन्द्र सिंह द्वारा की गई खुदकुशी के मामले में थाना पतारा की पुलिस ने आरोपी पति राकेश कुमार केशा पुत्र सोहण लाल निवासी गांव पतारा को गिरफ्तार कर लिया है जबकि उसकी प्रेमिका सपना अभी पुलिस के हाथ नहीं लगी है। आरोपी राकेश कुमार व उसकी प्रेमिका सपना को मृतका के पिता बलविन्द्र सिंह व मां मनजीत कौर ने अपनी बेटी की मौत का जिम्मेदार ठहराया था, जिसके बाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ थाना पतारा में आई.पी.सी. की धारा 306 के तहत केस दर्ज कर लिया था लेकिन दोनों आरोपी घर से भागे हुए थे।

पुलिस राकेश कुमार को पकड़ने में कामयाब हो गई। आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि थाना पतारा के प्रभारी इंस्पैक्टर दलजीत सिंह ने की है। उन्होंने कहा कि आरोपी से उसकी पत्नी द्वारा दुखी होकर की गई खुदकुशी को लेकर पूछताछ करने के बाद उसे माननीय अदालत में पेश किया गया जिस पर जज साहिब ने उसे ज्यूडीशियल रिमांड पर जेल भेज दिया। इंस्पैक्टर दलजीत सिंह ने बताया कि मृतका मीना कुमारी का सिविल अस्पताल से पोस्टमार्टम करवाकर उसका शव उसके परिजनों को सौंप दिया गया है। फरार आरोपी सपना की गिरफ्तारी के लिए पुलिस रेड कर रही है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!