Big news : ग्रेनेड हमलों के मामले में बड़ी कामयाबी, जालंधर से BKI से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

Edited By Urmila,Updated: 12 Apr, 2026 10:47 AM

accused behind attacks on gurdaspur and batala police stations arrested

गुरदासपुर की बख्शीवाला पुलिस पोस्ट और बटाला के किला लाल सिंह थाना परिसर पर हुए ग्रेनेड हमलों के मामले में सुरक्षा एजेंसियों को एक और बड़ी कामयाबी हाथ लगी है।

जालंधर : गुरदासपुर की बख्शीवाला पुलिस पोस्ट और बटाला के किला लाल सिंह थाना परिसर पर हुए ग्रेनेड हमलों के मामले में सुरक्षा एजेंसियों को एक और बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। अमृतसर पुलिस और पंजाब पुलिस की इंटेलिजेंस विंग की संयुक्त कार्रवाई में जालंधर जिले से प्रतिबंधित संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल से जुड़े एक और आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि इस केस से जुड़ा तीसरा आरोपी जालंधर के गांव माणकराए में छिपा हुआ है। सूचना के आधार पर शनिवार देर शाम गांव में छापा मारकर मनवीर सिंह नाम के युवक को हिरासत में लिया गया। फिलहाल आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है और उसके नेटवर्क को खंगाला जा रहा है।

जांच में सामने आया है कि इससे पहले इसी नेटवर्क से जुड़े गुरदासपुर जिले के दोलानंगल गांव निवासी आकाश मसीह और उसके साथी जबलोन को भी गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस के मुताबिक यह पूरा मॉड्यूल विदेश में बैठे BKI के हैंडलर मन्नू अगवान के इशारे पर काम कर रहा था, जिसका मकसद पंजाब में दहशत फैलाना था।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस साजिश की शुरुआत दिसंबर 2024 में गुरदासपुर की बख्शीवाला पुलिस पोस्ट पर ग्रेनेड हमला करने से हुई थी। इसके बाद अप्रैल 2025 में बटाला के किला लाल सिंह थाना परिसर को निशाना बनाया गया। हमलों के बाद से पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही थी।

जुलाई 2025 में इस मामले के मुख्य आरोपी आकाश मसीह को मध्य प्रदेश के इंदौर से गिरफ्तार किया गया था। उसकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसके साथियों को भी दबोच लिया था, जिनके पास से 5 हैंड ग्रेनेड और करीब 1 किलो आरडीएक्स बरामद हुआ था।

इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए 11 अप्रैल 2026 को इंटेलिजेंस विंग ने माणकराए गांव से मनवीर सिंह को गिरफ्तार किया। जांच एजेंसियों का कहना है कि आरोपी धार्मिक स्थलों और पुलिस भवनों को निशाना बनाने की फिराक में था। पुलिस अब इस आतंकी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी हुई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!