नशे के खिलाफ पुलिस कार्रवाई, हेरोइन सहित आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

Edited By Urmila,Updated: 03 Nov, 2024 04:19 PM

accused arrested with heroin

थाना औड़ की पुलिस ने 4.2 ग्राम हेरोइन सहित 1 व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। मामले संबंधी जानकारी देते हुए ए.एस.आई. निर्मल सिंह ने बताया।

नवांशहर (त्रिपाठी): थाना औड़ की पुलिस ने 4.2 ग्राम हेरोइन सहित 1 व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। मामले संबंधी जानकारी देते हुए ए.एस.आई. निर्मल सिंह ने बताया कि उनकी पुलिस पार्टी दौराने गश्त संदिग्ध लोगों तथा वाहनों की तलाश में थाना औड से गांव फांबटा से होते हुए गांव गडूपड की ओर जा रही थी कि गांव फांबडा के नजदीक दूसरी ओर से एक व्यक्ति पैदल आता दिखाई दिया जो पुलिस पार्टी को देख कर घबरा गया  औक जेब से पारदर्शी लिफाफा निकाल कर नीचे घास फूस में फैंक दी।

ए.एस.आई. ने बताया कि पुलिस कर्मचारियों की मदद से उक्त युवक को काबू करके जब फैंके लिफाफे की जांच को उसमें से 4.2 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। ए.एस.आई. ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान बेअंत सिंह निवासी औड के तौर पर हुई है। ए.एस.आई. निर्मल सिंह ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति के खिलाफ एन.डी.पी.एस. के तहत मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here    

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!