Edited By Paras Sanotra,Updated: 13 Aug, 2023 06:34 PM
साहनेवाल थाने में एक अकाउंटेंट और एक महिला द्वारा धोखाधड़ी करने के दो मामले सामने आए हैं। जिस पर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
लुधियाना (राम): साहनेवाल थाने में एक अकाउंटेंट और एक महिला द्वारा धोखाधड़ी करने के दो मामले सामने आए हैं। जिस पर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पहले मामले में संजय बंसल पार्टनर संजय बंसल प्रिसिजन इंडस्ट्रियल फास्टनर, सुआ रोड, इंडस्ट्रियल एरिया-सी, लुधियाना ने जिला पुलिस कमिश्नर को जनवरी 2023 में दी एक लिखित शिकायत में बताया था कि गुरमुख सिंह नाम के एक व्यक्ति ने उनकी फर्म में जुलाई 2018 में बतौर अकाउंटेंट नौकरी जॉइन की थी। जिसने गत 13 अगस्त 2022 को बीमारी का बहाना बना कर नौकरी से इस्तीफा दे दिया था और फिर 3 सितंबर 2022 को बिना नोटिस पीरियड पूरा किए और बिना कोई चार्ज दिए फर्म छोड़ कर चला गया था। जब उसके काम की फाइलों की जांच की गई तो पता चला कि उसने फर्जी ट्रांसपोर्टरों के साथ मिलीभगत कर कई बार असली ट्रांसपोर्टरों के गेट पास का उपयोग करके फर्जी बिल बनाए और पेमेंट फर्जी ट्रांसपोर्टरों के खातों में ट्रांसफर कर दी। इसी तरह गुरमुख सिंह ने अपनी फर्म से कुल 13 लाख 86 हज़ार 760 रुपए की धोखाधड़ी की। साहनेवाल पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
इसी प्रकार एक अन्य मामले में रघुनाथ पुत्र सुखराम निवासी गोबिंदसर, शिमलापुरी, लुधियाना ने पुलिस को दी लिखित शिकायत में आरोप लगाते हुए बताया कि उसने मंजू दुबे पत्नी रमाकांत और रमाकांत निवासी विश्वकर्मा कॉलोनी, लुधियाना से 150 वर्ग गज के दो प्लॉट खरीदे थे। जिस पर पूरी राशि लेकर मंजू दुबे और रमाकांत ने रघुनाथ के नाम प्लॉट की रजिस्ट्री करवा दी लेकिन प्लॉट का कब्ज़ा नहीं दिया। जिसने ऐसा कर शिकायतकर्ता के साथ धोखाधड़ी की। पुलिस ने मंजू दुबे और रमाकांत दुबे के खिलाफ मामला दर्ज़ कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here