Accident : सड़क दुर्घटना में एक्टिवा सवार महिला की मौत, परिवार में छाया मातम

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 20 Aug, 2026 12:36 AM

accident woman riding activa dies in road accident

हरियाना-होशियारपुर मुख्य मार्ग पर गांव घासीपुर के निकट जिओ पैट्रोल पंप के पास महिन्द्रा गाड़ी और एक्टिवा की आमने-सामने टक्कर में एक्टिवा सवार महिला मृत्यु हो गई। जानकारी के अनुसार राहगीरों की मदद से घायल महिला को इलाज के लिए होशियारपुर के निजी...

हरियाना (आनंद): हरियाना-होशियारपुर मुख्य मार्ग पर गांव घासीपुर के निकट जिओ पैट्रोल पंप के पास महिन्द्रा गाड़ी और एक्टिवा की आमने-सामने टक्कर में एक्टिवा सवार महिला मृत्यु हो गई। जानकारी के अनुसार राहगीरों की मदद से घायल महिला को इलाज के लिए होशियारपुर के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

महिन्द्रा गाड़ी (पी.बी.-07-सी.एच. -7437) पर सवार महिला होशियारपुर से मुकेरियां की ओर जा रही थी, जबकि एक्टिवा (पी.बी.-07-बी.एम.-6535) पर सवार चेतना पत्नी मनप्रीत सिंह (22) हरियाना की ओर से अपने गांव सतौर की ओर जा रही थी। घासीपुर के निकट जिओ पैट्रोल पंप के पास दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक्टिवा का अगला हिस्सा महिन्द्रा गाड़ी के नीचे जा घुसा, जिससे चेतना गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की सूचना मिलने पर थाना हरियाना की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच की। गाड़ी चालक महिला मौके से फरार हो गई।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!