बंद के दौरान पंजाब में बड़ी घटना, SSF कर्मचारियों के साथ घटा दर्दनाक हादसा

Edited By Kalash,Updated: 30 Dec, 2024 05:57 PM

accident with ssf employees

पंजाब बंद के दौरान एक और बड़ी घटना की खबर सामने आई है।

दसूहा (झावर): पंजाब बंद के दौरान एक और बड़ी घटना की खबर सामने आई है। दरअसल दसूहा में सड़क सुरक्षा फोर्स पंजाब पुलिस की एक गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार सड़क सुरक्षा फोर्स पंजाब पुलिस की गाड़ी ऐमां मांगट पुल थाना दसूहा क्षेत्र में ड्यूटी के लिए खड़ी थी, जिसमें सुरजीत सिंह, जतिंदर सिंह, रोहित कुमार ड्यूटी पर तैनात थे।

कर्मचारी एक रुकी हुई महिंद्रा स्कॉर्पियो कार को साइड करवा रहे थे तो पीछे से मुकेरियां की तरफ से एक तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर गाड़ी आई, जिसने बिना रुके सड़क सुरक्षा फोर्स पंजाब की गाड़ी में टक्कर मार दी और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों घायल कर्मचारियों को सिविल अस्पताल दसूहा में भर्ती करवाया गया है। यहां उनका इलाज चल रहा है और फॉर्च्यूनर कार चालक गुरमुख सिंह को आगे की कार्रवाई के लिए दसूहा पुलिस स्टेशन ले जाया गया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!