पंजाब में स्कूल बस के साथ घटा दर्दनाक हादसा, मची चीख-पुकार

Edited By Kalash,Updated: 16 Sep, 2024 04:59 PM

accident with school bus in punjab

होशियारपुर-टांडा रोड पर सीकरी अड्डे के पास एक भयानक सड़क हादसा होने की खबर सामने आई है।

होशियारपुर : होशियारपुर-टांडा रोड पर सीकरी अड्डे के पास एक भयानक सड़क हादसा होने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार होशियारपुर की ओर से खाली निजी स्कूल की बस जब कस्बा टांडा की ओर जा रही थी तो सामने से गलत साइड से एक स्विफ्ट कार स्कूल बस से टकरा गई। हादसा इतना भयानक था कि स्विफ्ट कार चला रहे व्यक्ति को गंभीर चोटें लगी और गाड़ी के एयरबैग भी खुल गए।        

PunjabKesari

लोगों ने रोष जाहिर किया कि मौके पर बार-बार फोन करने पर न तो इमरजेंसी नंबर और न ही एंबुलेंस इमरजेंसी नंबर लग रहा था। काफी देर बाद युवक की गंभीर हालत को देखते हुए किसी राहगीर ने अपनी निजी गाड़ी में युवक को इलाज के लिए पास के अस्पताल पहुंचाया। वहीं पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।    

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

 


 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!