Jalandhar : हादसा या Suicide, रेल ट्रैक पर मिला 2 हिस्सों में कटा शव

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 01 Jul, 2024 10:58 PM

accident or suicide body cut into two parts found on railway track

सुरानुस्सी रेलवे स्टेशन के अन्तर्गत पड़ते जनता कालोनी के नजदीक वाले रेलवे ट्रैक पर 2 हिस्सों में कटा शव मिला, जिसकी पहचान नहीं हो पाई। मृतक युवक की उम्र 40 साल के आसपास लग रही है। जी.आर.पी. द्वारा नए कानून बी.एन.एस.एस. (भारतीय न्याय सुरक्षा सहिता) की...

जालंधर (पुनीत): सुरानुस्सी रेलवे स्टेशन के अन्तर्गत पड़ते जनता कालोनी के नजदीक वाले रेलवे ट्रैक पर 2 हिस्सों में कटा शव मिला, जिसकी पहचान नहीं हो पाई। मृतक युवक की उम्र 40 साल के आसपास लग रही है। जी.आर.पी. द्वारा नए कानून बी.एन.एस.एस. (भारतीय न्याय सुरक्षा सहिता) की धारा 195 के तहत कार्रवाई कई गई है।

ए.एस.आई. नरेन्द्रपाल ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया है, मृतक ने मैहरू रंग की कमीज, काली पैंट पहनी हुई थी। यह हादसा आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। मुआयना के बाद से लेकर शव को 72 घंटों के लिए सिविल अस्पताल रखवाया गया है। इस हादसे की सूचना सुबह 8 बजे सुरानुस्सी के स्टेशन मास्टर द्वारा दी गई, जिसके बाद मौके पर जाकर कार्रवाई की गई।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!