Morning Walk से लौट रही 3 महिलाओं के साथ दर्दनाक हादसा, एक की मौ/त

Edited By Kamini,Updated: 31 Aug, 2026 06:11 PM

accident involving 3 women

जिले में सैर से लौट रही 3 महिलाओं के साथ दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है।

कपूरथला: जिले में सैर से लौट रही 3 महिलाओं के साथ दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार इस दौरान एक महिला की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई, जबकि 2 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिलाओं का इलाज जालंधर के निजी अस्पताल में चल रहा है। मृतक महिला की पहचान सत्या कौर पत्नी काला सिंह निवासी भदास के रूप में हुई है, वहीं घायलों की पहचान सतनाम कौर व बलजीत कौर पत्नी सुखदेव सिंह के रूप में हुई है।  

जानकारी के मुताबिक, गांव भदास में आज सुबह कुछ महिलाएं सैर के लिए भुलत्थ की तरफ गई थी, इस दौरान जब वह वापस लौट रही थी तो एक टैंपों ने टक्कर मार दी है। बताया जा रहा है कि, डीसीएम टेंपो (नंबर HR-68-B-5468) भुलत्थ से बेगोवाल की तरफ जा रहा था, इस दौरान उसने  3 महिलाओं को जबरदस्त टक्कर मार दी। इस हादसे का बाद टैंपों चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची थाना बेगोवाल की पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर डीसीएम टैंपों को अपनी कब्जे में ले लिया है। फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की जांच जारी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!