दिल कंपा देने वाले हादसे में 2 जिगरी दोस्तों की मौत, मंजर देख दहले लोग (तस्वीरें)

Edited By Vatika,Updated: 09 Aug, 2020 12:43 PM

accident 2 died

रूपनगर में देर रात हुए सड़क हादसे में 2 जिगरी दोस्तों की मौत हो गई। मरने वाले नौजवान मां-बाप के इकलौते बेटे थे।

रूपनगर: रूपनगर में देर रात हुए सड़क हादसे में 2 जिगरी दोस्तों की मौत हो गई। मरने वाले नौजवान मां-बाप के इकलौते बेटे थे। हादसा रोपड़ नंगल रोड पर स्थित आई. आई. टी. के सामने हुआ।

PunjabKesari

परिवार अनुसार दोनों मोटरसाइकिल पर श्री अनन्दपुर साहिब गए थे और वापिस आते समय किसी अज्ञात वाहन के साथ टकरा कर हादसे का शिकार हो गए। मृतकों की पहचान मनी(27) और विक्की(30) गांव कोटला निहंग के रूप में हुई है। मृतक मनी कुवैत में ड्राइवरी करता था और कुछ महीने पहले ही वापिस आया था। इसके अलावा विक्की एक होटल में वेटर का काम करता था और 6 महीने पहले ही उसके घर एक बेटा हुआ था।

PunjabKesari
परिवार अनुसार दोनों आनंदपुर साहिब गए थे और वापस आते समय हादसे का शिकार हो गए। उधर पुलिस ने दोनों की लाशों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जिसके बाद परिजनों को सौंपा जाएगा।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!