ओवर स्पीड कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर , तड़प-तड़प कर हुई मौत

Edited By Vatika,Updated: 15 Jul, 2022 09:46 AM

accident

एक ओवरस्पीड कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी जिस कारण बाइक सवार की मौत हो गई

लुधियाना (बेरी): एक ओवरस्पीड कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी जिस कारण बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक अमनप्रीत सिंह (28) है मोहल्ला फतेहगंज का रहने वाला था। पीड़ित परिवार ने थाना डिवीजन नंबर-7 के बाहर हंगामा किया। उनका आरोप है कि पुलिस आरोपी का साथ दे रही है। बाद में एस.एच.ओ. ने इंसाफ का आश्वासन देकर लोगों को शांत करवाया और आरोपी कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।

त्रिलोक सिंह ने बताया कि उसका बेटा अमनप्रीत सिंह जोकि इलैक्ट्रीशियन का काम करता था, जमालपुर पुलिस लाइन की लाइट ठीक कर वापस घर आ रहा था। इस दौरान चंडीगढ़ नंबर की होंडा सिटी कार ने तेज रफ्तार से लाकर उसके बेटे के बाइक को टक्कर मार दी जिसके बाद उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। पुलिस ने इस संबंध में प्रवासी करण साहनी के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का केस दर्ज किया था। इस बीच वीरवार सुबह उसके बेटे की इलाज दौरान मौत हो गई। पीड़ित परिवार ने दोपहर को थाने के बाहर हंगामा कर दिया।

पिता त्रिलोक सिंह का आरोप है कि पुलिस ने कार चालक को बचाने के बाद किसी प्रवासी के खिलाफ केस दर्ज कर दिया था जबकि वह प्रवासी गाड़ी चलाना जानता ही नहीं है। ए.सी.पी. के साथ मिलीभगत कर असली आरोपियों को बचाने का प्रयास किया जा रहा था। हंगामे के बाद पुलिस ने उनके दोबारा बयान दर्ज किए हैं। अब पुलिस ने उनके बयानों पर अमनजीत सिंह विर्क को केस में नामजद किया है जोकि घटना वाले दिन कार चला रहा था। उधर, पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया है।

 

Related Story

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!