भारतीय सेना ने मार गिराए पाकिस्तान के दो फाइटर जेट JF-17, कई मिसाइलें भी ध्वस्त

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 08 May, 2025 11:18 PM

indian army shot down two pakistani fighter jets jf 17

आज रात हुए हमले में भारतीय सेना ने पाकिस्तान के दो फाइटर जेट JF-17 मार गिराए हैं।

पंजाब डैस्क : आज रात हुए हमले में भारतीय सेना ने पाकिस्तान के दो फाइटर जेट JF-17 मार गिराए हैं। कई मिसाइलों को भी किया ध्वस्त किया गया है। बता दें कि पाकिस्तान ने शनिवार रात जम्मू के सतवारी, सांबा, आरएस पुरा और अरनिया इलाके में 8 मिसाइलें दागीं, जिन्हें इंडियन एयर डिफेंस सिस्टम ने सभी मिसाइलों को समय रहते रोक लिया। किसी भी मिसाइल ने अपने टारगेट को हिट नहीं किया। 

बता दें कि देर शाम पाकिस्तान की तरफ से जम्मू के एयरपोर्ट पर हमला किया गया, इस दौरान पठानकोट आर्मी एयरबेस के पास ममून कैंट में हमला होने की सूचना मिली, जिसके बाद पंजाब के गुरदासपुर, पठानकोट, होशियारपुर, बटाला, जालंधर व लुधियाना में पूरी तरह से ब्लैकआऊट कर दिया गया। जालंधर में भी ड्रोन के जरिए हमले करने की कोशिश की गई, लेकिन एयर डिफैंस सिस्टम ने सभी हमलों को नाकाम कर दिया। 
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!