AAP का कैप्टन सरकार पर आरोप, कांग्रेस के गुंडों ने चुनावों में की लोकतंत्र की हत्या

Edited By Mohit,Updated: 14 Feb, 2021 07:07 PM

aap accuses captain sarkar

आम आदमी पार्टी (आप) ने आरोप लगाया कि निकाय चुनाव के दौरान आज राज्य में कई जगहों पर...........

चंडीगढ़ः आम आदमी पार्टी (आप) ने आरोप लगाया कि निकाय चुनाव के दौरान आज राज्य में कई जगहों पर ‘कांग्रेस के गुंडों‘ की तरफ से आप के कार्यकर्ताओं पर हमला किया पोलिंग बूथों पर कब्जा करने की कोशिश की। यहां पार्टी मुख्यालय से जारी बयान में पार्टी के वरिष्ठ नेता और विधानसभा में विपक्ष के नेता हरपाल सिंह चीमा ने आरोप लगाया कि कैप्टन और ‘कांग्रेस के गुंडों‘ ने पूरे पंजाब में लोकतंत्र की हत्या की। 

उन्होंने आरोप लगाया कि कैप्टन पंजाब के लोगों से किए अपने वादों को पूरा करने में विफल रहे हैं इसलिए आज यह सब हुआ। उन्होंने मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग की। उन्होंने आरो लगाया कि पट्टी में आप के एक कार्यकर्ता को गोली मारी गई। इसी तरह तरनतारन, राजपुरा, फाजिल्का, फिरोजपुर, अबोहर, जलालाबाद, समाना, धूरी, भिखीविंड और कई अन्य जगहों पर ‘कांग्रेस के गुंडों‘ ने लोगों को डरा-धमकाकर पोलिंग बूथ पर कब्जा करने की कोशिश की।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!