कनाडा से आए युवक की गोलियां मारकर हत्या

Edited By swetha,Updated: 11 Feb, 2020 11:42 AM

a young man from canada was shot dead by firing

गांव नौरंगपुर में कनाडा से आए एक युवक की अज्ञात युवकों ने गोलियां मारकर हत्या कर दी।

बाबा बकाला साहिब(अठौला): गांव नौरंगपुर में कनाडा से आए एक युवक की अज्ञात युवकों ने गोलियां मारकर हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार सुखमनदीप सिंह पुत्र मनजीत सिंह निवासी गांव नौरंगपुर (नजदीक-बुताला) अभी कुंवारा था और कुछ समय पहले ही कनाडा से लौटा था। 

वह बीती रात गांव गगड़ेवाल में एक विवाह समागम में हिस्सा लेने के बाद करीब 11:45 वापस गांव लौटा तो घर के नजदीक पहुंचने पर कुछ युवकों ने उस पर गोलियां चला दीं, जिससे वह घायल हो गया। उसको तुरंत सिविल अस्पताल बाबा बकाला साहिब में दाखिल करवाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही एस.पी. (ऑप्रेशन) सुरिन्दर सिंह, डी.एस.पी. बाबा बकाला हरकिशन सिंह और थाना प्रमुख ब्यास किरनदीप सिंह मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!