फुटबॉल मैदान में दर्दनाक हादसा, मैच के दौरान 14 वर्षीय खिलाड़ी की मौ/त

Edited By VANSH Sharma,Updated: 18 Jan, 2026 07:06 PM

a tragic incident occurred on the football field

पंजाब के अबोहर से एक बेहद दुखद और दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है।

पंजाब डेस्क: पंजाब के अबोहर से एक बेहद दुखद और दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। अबोहर तहसील के गांव धरांगवाला में रविवार को फुटबॉल खेलते समय 14 वर्षीय किशोर की अचानक मौत हो गई। इस घटना के बाद खेल का मैदान शोक में बदल गया।

जानकारी के अनुसार, गांव में स्थानीय स्पोर्ट्स क्लब की ओर से एक फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया था, जिसमें आसपास के कई गांवों की टीमें भाग ले रही थीं। इसी टूर्नामेंट में गांव आलमवाला की टीम की ओर से 14 वर्षीय जसमीत खेल रहा था। जसमीत पूरे जोश और उत्साह के साथ मैदान में उतरा था।

मैच के दौरान अचानक जसमीत की तबीयत बिगड़ गई और वह खेलते-खेलते मैदान पर गिर पड़ा। यह देख साथी खिलाड़ी और आयोजक घबरा गए और तुरंत उसे पास के डॉक्टर के पास ले जाया गया। हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे तुरंत अबोहर के सिविल अस्पताल रेफर कर दिया।

लेकिन दुर्भाग्यवश अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद जसमीत को मृत घोषित कर दिया। इस खबर के फैलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। कुछ ही देर पहले जहां खेल का मैदान तालियों और उत्साह से गूंज रहा था, वहां मातम छा गया।

किशोर की असमय मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं गांव के लोग भी इस घटना से गहरे सदमे में हैं। सभी ने ईश्वर से दिवंगत किशोर की आत्मा की शांति और परिवार को यह दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!