Punjab : खेत में गए व्यक्ति के साथ दर्दनाक हादसा, सोचा न था कि आएगी ऐसी मौ/त

Edited By Kamini,Updated: 02 Aug, 2024 07:54 PM

a tragic accident happened with a person who went to the field

इस संबंध में मनप्रीत सिंह निवासी मटवानी की शिकायत पर कथित आरोपी जसप्रीत सिंह उर्फ जस्सा निवासी गांव रामगढ़ के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

मोगा (आजाद) : मोगा-लुधियाना जी.टी. रोड पर गांव मटवानी के पास तेज रफ्तार कार की चपेट में आकर स्कूटी सवार व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान जरनैल सिंह के रूप में है। इस संबंध में मनप्रीत सिंह निवासी मटवानी की शिकायत पर कथित आरोपी जसप्रीत सिंह उर्फ जस्सा निवासी गांव रामगढ़ के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

Punjab : साधु के वेश में आए शख्स का कारनामा, पहले की बेअदबी और फिर...

इस मामले की जांच कर रहे सहायक थानेदार बलविन्द्र सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता का ताया जरनैल सिंह निवासी गांव मटवानी स्कूटी पर अपने खेत को जा रहा था, तो कथित आरोपी ने तेज रफ्तार तथा लापरवाही से कार चलाते हुए उसके ताया की स्कूटी के पीछे से टक्कर मारी, जिससे उसका ताया बुरी तरह से घायल हो गया तथा स्कूटी भी टूट गई। घायलावस्था में  जब जरनैल सिंह को अस्पताल ले जा रहे थे, तो उसने रासते में दम तोड़ दिया। पुलिस ने स्कूटी तथा कार को कब्जे में ले लिया। जांच अधिकारी ने कहा कि मृतक जरनैल सिंह की लाश को सिविल अस्पताल मोगा से पोस्टमार्टम करवाकर वारिसों के हवाले किया जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!