Punjab में सवारियों से भरी Bus पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार

Edited By Kamini,Updated: 02 Sep, 2024 07:43 PM

a bus full of passengers overturned in punjab

वारियों से भरी बस पलट जाने की खबर सामने आई है। इस दौरान एक दर्जन के करीब लोगों के घायल होने की सूचना है।

खन्ना : खन्ना के कस्बा मलौद में सवारियों से भरी बस पलट जाने की खबर सामने आई है। इस दौरान एक दर्जन के करीब लोगों के घायल होने की सूचना है। ये हादसा कार चालक महिला की गलत से हुआ है। हादसे के बाद महिला अपनी कार लेकर फरार हो गई। घायलों को मलौद के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। 

PunjabKesari

घटना दोपहर 1 बजे के करीब की है जब मान एंड कंपनी की बस राड़ा साहिब से मलौद जा रही थी। कुहाली गांव की सड़क के पास एक महिला द्वारा चलाई जा रही इंडिका कार ने लापरवाही से बस को टक्कर मार दी। कार को बचाने के चक्कर में बस रजवाहा पटरी पर जाकर पलट गई। इस दौरान 6 महिलाओं समेत एक दर्जन घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को बस से बाहर निकाला और सरकारी व निजी अस्पतालों में भर्ती कराया। बस में सफर कर रही एक महिला ने कहा कि यह सब कार चला रही महिला की गलती है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!