पंजाब में बड़ी घटना, सो रहे व्यक्ति की तेजधार हथियारों से ह+त्या

Edited By Vatika,Updated: 22 Jul, 2024 12:10 PM

a big incident in punjab a sleeping person is armed with sharp weapons

नजदीकी गांव फुल्लुवाला डोगरा में घर के बाहर सो रहे एक व्यक्ति की तेजधार हथियार से हत्या करने का

पंजाब डेस्कः नजदीकी गांव फुल्लुवाला डोगरा में घर के बाहर सो रहे एक व्यक्ति की तेजधार हथियार से हत्या करने का समाचार प्राप्त हुआ है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया और हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए उच्च अधिकारी और थाना पुलिस जांच में जुट गई है। यहां बता दें कि कुछ महीने पहले अहमदपुर गांव में डबल मर्डर की घटना हुई थी, जिसकी गुत्थी अब तक नहीं सुलझ पाई है। लेकिन अब घर के बाहर सो रहे शख्स की हत्या कर दी गई है। 

जानकारी के मुताबिक मृतक लाभ सिंह LIC जगराओं में कैशियर के पद पर कार्यरत था। उसने 31 जुलाई को सेवानिवृत्त होना था और परिवार के सदस्य घर पर विदाई समारोह की तैयारी में व्यस्त थे। रात को जब लाभ सिंह घर के बाहर सो रहा था तो किसी ने तेजधार हथियार से उसकी हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलने पर एस.पी. मनमोहन सिंह, डी.एस.पी. -मंजीत सिंह,एस.एच.ओ. भगवंत सिंह व अन्य पुलिस कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!