B'day Cake लेने जा रहे युवकों के साथ घटा बड़ा हादसा, पलटियां खाती दूर जा गिरी कार

Edited By Kamini,Updated: 19 Jul, 2025 12:07 PM

a big accident happened with the youth

जन्मदिन के लिए केक लेने जा रहे युवकों के साथ बड़ा हादसा हो गया।

अबोहर : जन्मदिन के लिए केक लेने जा रहे युवकों के साथ बड़ा हादसा हो गया। अबोहर-मलौट रोड पर एक भयानक हादसा हुआ। जन्मदिन मनाने के लिए केक लेकर आ रहे युवकों की कार का एक्सीडेंट हो गया। कार पलटियां खाती हुई दूर जाकर पलट गई। यह हादसा बीती रात अबोहर-मलौट रोड पर हुआ। हादसे के वक्त कार में 3 युवक सवार थे।

PunjabKesari

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि यह हादसा रात 11:30 बजे के बाद हुआ। कार की गति बहुत तेज थी और अचानक एक मोटरसाइकिल सवार कार के सामने आ गया। जिसके कारण कार सवार युवक कार पर नियंत्रण नहीं रख पाए और यह हादसा हो गया। कार पेड़ से इतनी जोर से टकराई कि कार चकनाचूर हो गई। लेकिन गनीमत ये रही कि, कार में बैठे तीनों युवक बाल-बाल बच गए, लेकिन युवकों को मामूली चोटें आई हैं। तीनों युवक बल्लुआना हल्का के गोबिंदगढ़ गांव के बताए जा रहे हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!