Edited By Urmila,Updated: 25 Aug, 2026 01:29 PM

लुधियाना सैट्रल जेल की सुरक्षा के प्रति हो रही नाकामियों के चलते तलाशी के दौरान मोबाइल का जखीरा बरामद होने से पुलिस ने कैदी, हवालाती व अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
लुधियाना (स्याल) : लुधियाना सैट्रल जेल की सुरक्षा के प्रति हो रही नाकामियों के चलते तलाशी के दौरान मोबाइल का जखीरा बरामद होने से पुलिस ने कैदी, हवालाती व अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। बताया जाता है कि जेल की बैंरकों में तलाशी अभियान चलाया गया। जिसके चलते कैदी विकास कुमार, हवालाती जसकरण सिंह व लावारिस हालत में 7 मोबाइल बरामद किए गए। जिसके चलते पुलिस जांच अधिकारी दविंदर सिंह ने सहायक सुपरीटेंडेंट विजय कुमार की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया। बता दे कि गत दिनों से जेल से मोबाइल मिलने का सिलसिला फिर से बढ़ने लगा है। जिसके चलते सुरक्षा कार्य प्रणाली संदेह के घेरे में आ रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here