जालंधर में कर्फ्यू का उल्लंघन करने पर अब तक 371 गिरफ्तार

Edited By Mohit,Updated: 08 Apr, 2020 07:48 PM

371 arrested so far for violation of curfew

जालंधर में कर्फ्यू का उल्लंघन करने पर पुलिस ने अब तक 371 लोगों को गिरफ्तार किया है।

जालंधरः जालंधर में कर्फ्यू का उल्लंघन करने पर पुलिस ने अब तक 371 लोगों को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवजोत सिंह माहल ने बताया कि कोरोना वायरस ‘कोविड-19' के मद्देनजर जिले में 21 मार्च को कर्फ्यू लगाया गया था। उन्होंने बताया कि इस दौरान पिछले 19 दिनों में पुलिस ने कर्फ्यू का उल्लंघन करने पर 260 मामले दर्ज कर 371 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके अतिरिक्त उल्लंघन करने वालों के 72 वाहनों को भी जब्त किया गया है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे बिना किसी कारण घर से बाहर नहीं निकलें।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!