होशियारपुर में 34 नए कोरोना मामलों की पुष्टि, 4 मरीजों ने तोड़ा दम

Edited By Tania pathak,Updated: 12 Oct, 2020 01:10 PM

34 new corona cases confirmed in hoshiarpur

इसके अलावा जिले में 4 व्यक्तियों की मौत हुई है, जिनमें 55 वर्षीय व्यक्ति निवासी पुरीका की जालंधर अस्पताल लेकर जाते समय...

होशियारपुर (घूमन): होशियारपुर में कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है। सिविल सर्जन डा. जसबीर सिंह ने जानकारी देते बताया कि शनिवार 1176 सैंपलों की रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद जिले में 34 नए पॉजिटिव केस आए हैं। जिनमें होशियारपुर शहर के साथ 7 केस संबंधी हैं। जबकि जिले के सेहत केन्द्रों से 27 पॉजिटिव मरीज हैं, जिसके साथ कुल कोरोना मरीज़ों की संख्या 5069 हो गई है।

इसके अलावा जिले में 4 व्यक्तियों की मौत हुई है, जिनमें 55 वर्षीय व्यक्ति निवासी पुरीका की जालंधर अस्पताल लेकर जाते समय मौत हो गई, 58 वर्षीय महिला निवासी न्यू दीप नगर होशियारपुर की किडनी अस्पताल जालंधर में, एक 73 वर्षीय महिला अस्पताल में और 69 वर्षीय महिला निजी अस्पताल पंचकुला में मौत हो गई। यह चारों मरीज कोरोना पॉजिटिव आए थे। इन मौतों के बाद जिले में मृतकों की कुल संख्या 184 हो गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!