पुलिस को मिली कामयाबी, Heroin व चूरा-पोस्त सहित 3 तस्कर काबू

Edited By Kamini,Updated: 02 Apr, 2024 07:30 PM

3 smugglers including heroin and poppy seeds caught

नशों के खिलाफ चलाई मुहिम के तहत पुलिस ने भारी मात्रा में हेरोइन तथा चूरा-पोस्त (डोडे) सहित 3 कथित तस्करों को काबू किया है।

मोगा : नशों के खिलाफ चलाई मुहिम के तहत मोगा पुलिस ने भारी मात्रा में हेरोइन तथा चूरा-पोस्त (डोडे) सहित 3 कथित तस्करों को काबू किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना अजीतवाल के सहायक थानेदार परमजीत सिंह ने बताया कि जब वह पुलिस पार्टी सहित इलाके में गश्त करते हुए देर शाम जा रहे थे, तो गुप्त सूचना के आधार पर अवतार सिंह उर्फ तारी निवासी गांव मानूके गिल को रोका और तलाशी लेने पर उसके पास से 20 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। कथित आरोपी के खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें : अकाली दल की तरफ से सुरजीत सिंह रखड़ा नहीं लड़ेंगे चुनाव, BJP में जाने बारे दिया बड़ा बयान

इसी तरह थाना बधनीकलां के प्रभारी इंस्पेक्टर रमन कुमार ने बताया कि जब थानेदार सुखदर्शन शर्मा पुलिस पार्टी सहित देर रात दाना मंडी बधनीकलां के पास गश्त कर रहे थे, तो उन्होंने एक घोड़ा-ट्राला को काबू करके 2 कथित तस्करों निरवैल सिंह निवासी गांव जोगेवाला मक्खू तथा कुलविन्द्र सिंह निवासी ममूदवाला मक्खू से 35 किलो भुक्की चूरा-पोस्त बरामद किए। कथित तस्करों के खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को पूछताछ के बाद मननीय अदालत में पेश कर 2 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया। थानेदार सुखदर्शन शर्मा ने बताया कि दोनों कथित तस्करों से पूछताछ की जा रही है कि उक्त चूरा-पोस्त वह कहां से लेकर आए थे और कहां देने के लिए जाना था।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!