पंजाब वासियों के लिए 3 दिन भारी, इन जिलों को लोग रहे बेहद सावधान, Alert जारी

Edited By Kalash,Updated: 08 Jun, 2025 06:49 PM

3 days punjab heatwave alert

अब लगातार आसमान से आग बरस रही है और सूरज की तपिश लोगों को इतना बेहाल कर रही है कि घरों से निकलना भी मुश्किल हो गया है।

पंजाब डेस्क : पंजाब में आने वाले दिनों में गर्मी रिकार्ड तोड़ देगी। अब लगातार आसमान से आग बरस रही है और सूरज की तपिश लोगों को इतना बेहाल कर रही है कि घरों से निकलना भी मुश्किल हो गया है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए लू की चेतावनी जारी की है। विभाग द्वारा 9, 10 और 11 जून के लिए 'लू' को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

इन तीन दिनों में संगरूर, बरनाला, बठिंडा, मानसा, फरीदकोट, मुक्तसर, पटियाला और मोगा में लू की संभावना जताई गई है। इस दिनों के दौरान इन जिलों के लोगों को बेहद सावधान रहने की जरूरत है। लोगों को कहा गया है कि जब तक बहुत जरूरी न हो, दोपहर के समय घर से बाहर न निकलें और बाहर का काम केवल सुबह और शाम को ही करें।  

इसके साथ ही गर्भवती महिलाओं और बुजुर्गों को सलाह ध्यान रखने की सलाह दी गई है। वहीं बता दें कि आमतौर पर  30 जून से पांच जुलाई के बीच  पंजाब में मॉनसून पहुंचता है पर इस बार मौसम विभाग का मानना ​​है कि नसून जल्दी पहुंचेगा जिससे लोगों को राहत मिलेगी।  

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  


 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!