रूपनगर के बाद तबलीगी जमात से लौटी फतेहगढ़ साहिब की 2 महिलाएं कोरोना पॉजिटिव

Edited By swetha,Updated: 06 Apr, 2020 12:37 PM

रूपनगर के बाद फतेहगढ़ साहिब में 2 महिलाओं की कोरोना वायरस की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

फतेहगढ़ साहिब (विपिन बीजा, संजीव): रूपनगर के बाद फतेहगढ़ साहिब में 2 महिलाओं की कोरोना वायरस  रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। यह दोनों महिलाएं दिल्ली के तबलीगी जमात में शामिल होकर वापस आई थी।

इस कारण दोनों को ज्ञान सागर अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। आई.एस. करनबीर सिंह सिद्धू ने ट्वीट करके बताया कि पीड़ित महिलाएं औरंगाबाद जमात से हो कर आईं थीं। उक्त दोनों महिलाएं बस्सी पठाना विधानसभा हलका की खमाणों तहसील से सबंधित हैं।  बता दें कि कोरोना वायरस का कहर दिन-ब- दिन बढ़ता जा रहा है। इस कहर के कारण भारत में अब तक 4067 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 109 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 292 कोरोना मरीज ठीक हो चुके हैं। दूसरे तरफ पंजाब में अब तक इस वायरस से 7 लोगों की मौत हो चुकी है।  

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!